प्रेस नोट थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 07.11.2026
रास्ता भटकी बच्ची को कैंपियरगंज पुलिस ने 10 मिनट में सकुशल परिजनों से मिलाया गया
नई दिल्ली। देशभर में दीपावली का पावन पर्व 8 नवंबर रविवार को पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। दीपों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली को अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला पर्व माना जाता है। त्योहार को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
घरों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम पूरा किया जा रहा है। लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बना रहे हैं तथा मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से घरों को सजा रहे हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। परिवार के सदस्य एकत्र होकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
दीपावली केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे का भी अवसर है। इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर शुभकामनाएं देते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रास्ता भटकी बच्ची को कैंपियरगंज पुलिस ने 10 मिनट में सकुशल परिजनों से मिलाया गया
Leave a Comment: