- कानपुर में कन्नौज के खिलाड़ियों का जलवा, 28 पदकों पर जमाया कब्जा
- नानचाकू मार्शल आर्ट टूर्नामेंट में 16 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिले का बढ़ाया गौरव
- कन्नौज। खेल के मैदान में कन्नौज की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और हुनर का दम दिखाया। कानपुर में आयोजित ओपन नानचाकू मार्शल आर्ट टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 9 रजत और तीन कांस्य समेत कुल 28 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
- चार अक्टूबर को कानपुर स्थित न्यू स्टाफिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कपूर ने नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर एवं महासचिव सिहान बाबुल वर्मा, उत्तर प्रदेश महासचिव योगेंद्र कुमार शर्मा, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की अध्यक्ष सुनीति शर्मा, महासचिव राखी कश्यप समेत विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया।
- प्रतियोगिता में कन्नौज के विभिन्न स्कूलों और मार्शल आर्ट कक्षाओं से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कराटे काता प्रतियोगिता में ध्रुव शर्मा, देवाशीष, दर्श शर्मा और सार्थक प्रकाश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शाश्वत प्रकाश और आरुष ने रजत पदक जीते।
- वहीं कराटे कुमीते (फाइट) में आर्या, आध्या, आरुष, विराज, पूर्वी और अक्षया ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ध्रुव शर्मा, दर्श शर्मा, आध्यंत, अभिजीत, समृद्धि, प्रियल और आराध्या ने रजत पदक जीते, जबकि देवाशीष, शाश्वत प्रकाश और शांभवी ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
- नानचाकू फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में भी कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। ध्रुव शर्मा, देवाशीष, सार्थक प्रकाश, शाश्वत प्रकाश, आद्या, आरुष और प्रियल ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि आध्यंत ने रजत पदक जीता।
- प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शिहानदाई योगेंद्र कुमार शर्मा, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की अध्यक्ष सेन्सई सुनीति शर्मा, महासचिव राखी कश्यप और अभिभावकों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
- नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की महासचिव सेन्सई राखी कश्यप ने बताया कि खिलाड़ियों की लगातार मेहनत और अभ्यास का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को कन्नौज की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: