जौनपुर।* नगर कोतवाली अंतर्गत मच्छरहट्टा मानिक चौक निवासी प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता की माता श्री
जौनपुर।* नगर कोतवाली अंतर्गत मच्छरहट्टा मानिक चौक निवासी प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता की माता श्री
जौनपुर जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का अपने गृह
*अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का जौनपुर में भव्य स्वागत, जज सिंह अन्ना ने बढ़ाया हौसला*
जौनपुर
जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का अपने गृह क्षेत्र जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रोहित यादव का रोड शो लालबहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से शुरू होकर जमालापुर, मीयांचक , बंधवा बाजार होते हुए उनके पैतृक गांव अदारी (डभीया) पहुंचा।
रोहित यादव के गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जयकारों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह लोगों में अपने लाल की उपलब्धि को लेकर उत्साह देखने को मिला। उनके पिता सभाजीत यादव ने स्वागत के लिए पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने गांव पहुंचकर रोहित यादव का उत्साह बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप एक दिन विश्व चैंपियन बनेंगे।” उन्होंने रोहित की उपलब्धि को जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
बताया गया कि रोहित यादव 3, 4 और 5 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव डभीया, बंधवा बाजार, मछलीशहर-जंघई मार्ग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। उनके रोड शो में, उनके पिता सभाजीत यादव, रामआसरे यादव, राधेश्याम यादव रामकृपाल यादव जयप्रकाश यादव हजारों लोगों ने रोड शो डीजे गाजे बाजे के साथ मोटरसाइकिल से किया और अपने पदक विजेता लाल को ध्वजारोहण के साथ पैतृक गांव लाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* नगर कोतवाली अंतर्गत मच्छरहट्टा मानिक चौक निवासी प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता की माता श्री
भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने पर जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों
जौनपुर/मड़ियाहूं कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं नगर के आस्था हास्पिटल पहुंचे और आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 राजेश
Leave a Comment: