जौनपुर/मड़ियाहूं कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं नगर के आस्था हास्पिटल पहुंचे और आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 राजेश


*कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे आस्था हास्पिटल, व्यक्त किया शोक संवेदना....*

जौनपुर/मड़ियाहूं 

कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं नगर के आस्था हास्पिटल पहुंचे और आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 राजेश चौहान के भाई के निधन के उपरांत शोक संवेदना किया।विगत 9 अगस्त को आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 राजेश चौहान के भाई और कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा आर बी चौहान के चचेरे भाई डा अशोक कुमार चौहान की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड बाजार में पिक अप वाहन से टक्कर लगने से मृत्यु हो गई थी।डा0 अशोक जमुआ बाजार के चक इंग्लिश गांव में अपनी डिस्पेंसरी डालकर प्रैक्टिस करते थे,इसकी जानकारी होने पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान  संवेदना व्यक्त करने मड़ियाहूं नगर पहुंचे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा अजय कुमार सिंह,कमला हास्पिटल डा आर. बी .चौहान,डा राजेश चौहान, स्कंद पटेल,राज कृष्ण शर्मा,परविन्द चौहान,बाघ सिंह चौहान,गुलजारी चौहान,चंदन केशरी, चंदन सिंह चौहान,उपेन्द्र चौहान,नीतेश सेठ,अजीत चौहान, मनीष चौहान, फखरुद्दीन,सुरेन्द्र चौहान ,संजय सिंह ,गिरीजा सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।