प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत लालगंज के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम


गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत लालगंज में श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता अभियान की शपथ

लालगंज, प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत लालगंज के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की चेयरपर्सन मा० अनीता द्विवेदी जी ने अपने पति एवं प्रतिनिधि श्री संतोष द्विवेदी जी, अधिशाषी अधिकारी श्री इन्द्र प्रताप जी, प्रधान लिपिक श्री अनिकेत दुबे जी तथा सभासदों की मौजूदगी में दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छताकर्मियों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

चेयरपर्सन मा० अनीता द्विवेदी जी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं स्वच्छताकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद एवं स्वच्छताकर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट: पत्रकार अंकित श्रीवास्तव

लीलापुर, प्रतापगढ़

अब तक टीवी ब्यूरो चीफ

अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।