सुरेश यादव,पयागपुर बहराइच


सुरेश यादव,पयागपुर बहराइच:- अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने गुरुवार सुबह करीब 10:05 बजे आधारीपुरवा निवासी रामबाली पुत्र रामबिलास को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 14166/18, अपराध संख्या 146/17 में धारा 323 व 507 आइपीसी के तहत मामला दर्ज था। 24 सितंबर की पेशी से संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव व कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।