ओमकार यादव,रुपईडीहा बहराइच:- वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान रुपईडीहा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 22/23 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ शातिर वाहन चोर मोटरसाइकिलों के साथ नेपाल जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील निवासी सीतापुरवा सहजना घायल हो गया। उसके कब्जे से 7.65 एमएम पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। दो अन्य आरोपी राजू जरसाड़ पुत्र मकबूल जरसाड़ तथा मोहम्मद जुनैद पुत्र मोहम्मद उमर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: