बड़ी खबर: जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर, 24 सितंबर 2026। झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थ
बड़ी खबर: जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर, 24 सितंबर 2026। झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी इस्तिका सिंह भी शामिल थीं। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां बताई जा रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक में तकनीकी खराबी के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: