महिला ने इंजीनियर पति के खिलाफ कराई यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज। गोरखपुर शाहपुर क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति, जो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में असिस्टेंट इंजीनियर है, अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने का दबाव डालता था।
महिला के मुताबिक, उसकी शादी 9 दिसंबर 2022 को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया गया। महिला का आरोप है कि पति की सरकारी नौकरी का हवाला देकर ससुराल वाले एक करोड़ रुपये दहेज की मांग करते थे।
महिला ने आरोप लगाया कि सास, ससुर, देवर और देवरानी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। फरवरी 2023 में वह पति के साथ दिल्ली चली गई। महिला के मुताबिक, दिल्ली स्थित फ्लैट में रहने के दौरान पति का व्यवहार और ज्यादा कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाला हो गया।
महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह पीरियड्स के दौरान भी उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालता था। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने का दबाव डालता था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया जाता था। शिकायत के आधार पर शाहपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और परिवार के सभी सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: