गोरखपुर थाना खोराबार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुई बाजार पुराना पंचायत भवन सामाजिक न्याय के प्रखर अलंबरदार और अर्जक संस्कृति


 गोरखपुर थाना खोराबार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुई बाजार पुराना पंचायत भवन सामाजिक न्याय के प्रखर अलंबरदार और अर्जक संस्कृति केमहानायक पेरियार ललई सिंह यादव जी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
आयोजक अर्जक संघ गोरखपुर के अनुसार यह गरिमामयी समारोह दिनांक 13 सितंबर 2026, रविवार को ग्राम व पोस्ट - कुई बाजार, पुराना पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
पेरियार ललई सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समता और तर्कवाद को समर्पित किया। उनका सबसे चर्चित कार्य पेरियार ई.वी. रामासामी कृत सच्ची रामायण की चाभी का हिंदी अनुवाद है, जिस पर हुए मुकदमे को उन्होंने हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीतकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ऐतिहासिक ताकत दी।
उन्होंने अंगुलिमाल, शंबूक वध, संतामाया, बलिदान, एकलव्य, नागयज्ञ जैसे क्रांतिकारी नाटकों और शोषितों पर धार्मिक डकैती, शोषितों पर राजनीतिक डकैती जैसी पुस्तकों की रचना कर जन-जागरण किया।उनका जन्म 1 सितंबर 1911 को कानपुर देहात के कटारा गाँव में हुआ था और 7 फरवरी 1993 को उनका परिनिर्वाण हुआ।
अर्जक संघ ने समस्त न्याय-प्रिय बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
आयोजक अर्जक संघ गोरखपुर संपर्क सूत्र अशोक यादव 7897 5176 85
जय अर्जक! जय संविधान!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।