प्रशासन हुआ अलर्ट अग्निशमन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय


प्रशासन हुआ अलर्ट अग्निशमन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय

गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। असम से शाहजहांपुर जा रहा एथेनॉल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।ज्वलनशील पदार्थ से भरे ट्रक के पलटने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी, गीडा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और यातायात को रोका। अग्निशमन विभाग ने एहतियातन ट्रक के आसपास पानी का छिड़काव और सुरक्षा घेरा बनाया, ताकि किसी भी तरह की आग लगने की आशंका को टाला जा सके।एथेनॉल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है, जिसके चलते प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने और एथेनॉल के रिसाव को रोकने का कार्य शुरू किया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।