ग्राम प्रधानों के 07 कार्य काल उतने ही क्षेत्रीय विधायक गण कार्यकाल में हुए विकास-कार्य जन सुविधाओं हेतु हुए उक्त ग्राम के वासी /क्षेत्रवासी के लिए


ग्राम प्रधानों के 07 कार्य काल उतने ही क्षेत्रीय विधायक गण कार्यकाल में हुए विकास-कार्य जन सुविधाओं हेतु हुए उक्त ग्राम के वासी /क्षेत्रवासी के लिए शासन- -प्रशासन के जिम्मेदारो  उदासीनता आज भी स्पष्ट देखा जा सकता हैं l.ग्राम प्रधानों द्वारा विकास के लिए आये सरकारी धन को सचिव,रोजगार सेवक आदि की मिली भगत और कुछ गांव के जागरूक व्यक्तियों को अनैतिक लाभ देकर मुँह बंद करने में पूरी तरह सफल रहे l पूर्व विधायक मा0 श्री राम ललित चौधरी जी के कार्यकाल में उक्त मार्ग पर खड़ंजा कार्य किया था,उसके बाद क्षेत्रीय विधायक गण जितने भी निर्वाचित हुए,के द्वारा किया गया सिर्फ वायदा ही रहा l कोई विधायक हमारी सरकार न होने का तो कोई बजट के लिए प्रयास का बहाना बनाकर उक्त मार्ग की दुरदशा से मुख मोड़ते रहे,जिसके कारण प्रधानों व उनके सहयोगियों को मरम्मत कार्य के नाम पर आये  सरकारी धन को अनेको बार कई -कई लाख सरकारी धन को कागजी विकास कार्य दिखाकर लूटने हेतु करोड़ों रूपये का अवसर मिला जिसको आसानी पचाते रहे l
 उक्त मार्ग तेनुआ असनहरा (बाजार )चौराहे से पश्चिम एक मार्ग बालक घाट होते हुए कुकनगर ग्रांट,खोड़ारे जिला गोंडा को जोड़ने वाला है तो दूसरा अड़वा घाट होते हुए अलीपुर से जिला गोंडा को जाता है l
उक्त खड़ंजा मार्ग पर अनेको जगह पर तेनुआ असनहरा चौराहे से लगभग 1किलोमीटर में जान लेवा कई गड्ढे हैं जो वारिश बंद होने बाद भी हमेशा आने-जाने लोगो के लिए बड़े हादसा होने के लिए आज भी प्रयाप्त होने का संकेत कर रहे हैं l इसी मार्ग से दर्जनों विद्यालयों के सैंकड़ो छात्र-छात्राओं के आने-जाने का मुख्य मार्ग है l
   वर्तमान समय में ग्राम प्रधान, प्रमुख,जिला पंचायत अध्यक्ष 
अपने ही पद पर सफल प्रतिनिधि के रूप सफल कार्य कर रहे हैं,जिनके द्वारा कागजी विकास को कुछ चापलूसों के साथ क्षेत्र में कुछ जगहों पर कहा जा रहा कि पक्का वायदा करता हूँ कि आने वाले चुनाव 2027में हमें भारी मतों से जिताकर हमारी पार्टी की सरकार बनाइये,शपथ ग्रहण के बाद विकास-कार्यों की लिस्ट में यह कार्य प्रथम स्थान पर होगा l
 भोले-भाले गांव वासी अनेको बार किये वायदो को भूलकर पार्टी के चापलूस,मक्कार कुकुर मुत्तो के बहकावे आकर खुशी मना रहे हैं l
भोली-भाली जनता अनेक आश्वासन से दुखी होकर अपने -अपने भाग्य का दोष देकर आज भी भगवान भरोसे जीने पर मजबूर है l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।