मुख्यमंत्री के प्रस्तावित देवरिया दौरे की तैयारियों का मंडलायुक्त और डीआईजी ने लिया जायजा
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पुख्ता इंतजाम के निर्देश
एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जैतपुर-बोक्टा मार्ग की बदहाल स्थिति का भी उठा मुद्दा
गोरखपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ वैभव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन वैभव शर्मा ने कहा कि उद्योग बंधु समिति का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों और विभिन्न विभागों के बीच सीधा संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करना है। निवेशकों एवं उद्यमियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को यदि विभागीय स्तर पर अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी समस्याओं का समय से समाधान होगा, तो जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की विषयवार समीक्षा की गई। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्रमुखता के आधार पर निस्तारित किया जाए और प्रत्येक प्रकरण के समाधान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल प्रकरण का निस्तारण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि एक ही समस्या की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए संबंधित विभाग स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें।
बैठक में चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण गीडा क्षेत्र के उद्यमियों तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे औद्योगिक गतिविधियों और दैनिक आवागमन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग एवं यातायात विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर स्वीकृति, अनापत्ति एवं अनुमोदन से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि पोर्टल पर लंबित समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा ऑनलाइन निस्तारण किया जा रहा है। इस पर एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोर्टल पर लंबित शत-प्रतिशत मामलों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और अनावश्यक रूप से कोई प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।
वैभव शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उद्योगों से संबंधित मामलों में विभागीय स्तर पर समन्वय को और मजबूत किया जाए। उद्यमियों की ओर से सामने आने वाली समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई की जाए, ताकि औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में उपयुक्त उद्योग उज्जवल सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी तथा जिला उद्योग बंधु समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं उद्यमियों के बीच विभिन्न औद्योगिक विषयों पर चर्चा हुई और संबंधित प्रकरणों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पुख्ता इंतजाम के निर्देश
रामगढ़ताल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई
कैम्पियरगंज पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साउंड बॉक्स किया बरामद, दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Leave a Comment: