खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र से मारपीट, गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी
कैम्पियरगंज पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साउंड बॉक्स किया बरामद, दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी
गोरखपुर। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त साउंड बॉक्स भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्ञानेश्वर सिंह पुत्र रामसुरत सिंह और राहुल सिंह पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह, दोनों निवासी कुनवार, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी बंटवारे में हिस्सेदारी को लेकर आरोपियों का वादी पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने वादी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से साउंड बॉक्स तथा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वादी का पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना कैम्पियरगंज में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 454/26, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक साउंड बॉक्स भी बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामदगी को मुकदमे की विवेचना में शामिल करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। आपसी विवादों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी
गुलरिहा पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए, बैंक खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगाने का आरोप
रामगढ़ताल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई
Leave a Comment: