रामगढ़ताल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई


गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश चौधरी पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी निवासी रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक घटना 24 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कमलेश चौधरी ने वादी के भाई को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।