सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
15 दिन पहले प्रकाशित हुई थी सड़क की बदहाली की खबर, ग्रामीणों और दुकानदारों में खुशी
15 दिन पहले प्रकाशित हुई थी सड़क की बदहाली की खबर, ग्रामीणों और दुकानदारों में खुशी
सड़क निर्माण शुरू होने से राहगीरों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत
गोरखपुर। पाली ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत भीलवाड़ा चौराहे की लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। करीब 15 दिन पहले दैनिक भास्कर ने सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में सड़क पर बने गड्ढों और बरसात के दिनों में उनमें पानी भर जाने से राहगीरों, छात्रों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों को उजागर किया गया था।
समाचार प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग ने सड़क निर्माण की दिशा में कदम उठाया और अब मौके पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों, स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों और छात्रों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। दैनिक भास्कर द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद सड़क निर्माण शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत है। स्थानीय लोगों ने समस्या को समाचार पत्र के माध्यम से सामने लाने के लिए दैनिक भास्कर का आभार जताया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जैतपुर-बोक्टा मार्ग की बदहाल स्थिति का भी उठा मुद्दा
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पुख्ता इंतजाम के निर्देश
Leave a Comment: