उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जैतपुर-बोक्टा मार्ग की बदहाल स्थिति का भी उठा मुद्दा
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सहजनवां, गोरखपुर।
सहजनवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जोगियाकोल में सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव निवासी रघुवंश पुत्र मोहर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जोगियाकोल गांव में गाटा संख्या 59 और 54 राजस्व अभिलेखों में कथित तौर पर चकमार्ग और भूमि के रूप में दर्ज हैं। आरोप है कि इन्हीं स्थानों तथा चकनाले की भूमि पर राधेश्याम के पुत्र मंटू और दिवाकर द्वारा कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कराया जा रहा है।
रघुवंश का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से पूर्व में कार्रवाई किए जाने के बावजूद कथित अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मौके की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने और चकमार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है।
रघुवंश सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह उम्रदराज हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण स्वयं अधिक भागदौड़ करने में असमर्थ हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गुरुवार को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में संबंधित अधिकारियों से सरकारी भूमि की पैमाइश और मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जैतपुर-बोक्टा मार्ग की बदहाल स्थिति का भी उठा मुद्दा
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पुख्ता इंतजाम के निर्देश
एम्स पुलिस ने कुशीनगर निवासी वांछित अभियुक्त को दबोचा, मामले में आगे की कार्रवाई जारी
Leave a Comment: