एम्स पुलिस ने कुशीनगर निवासी वांछित अभियुक्त को दबोचा, मामले में आगे की कार्रवाई जारी


एम्स पुलिस ने कुशीनगर निवासी वांछित अभियुक्त को दबोचा, मामले में आगे की कार्रवाई जारी


गोरखपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एम्स थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 266/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह निवासी सठियांवा फाजिलनगर, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एक महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद थाना एम्स में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।
मामले में थाना एम्स पर धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित अभियुक्त राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है तथा पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए विवेचनात्मक कार्रवाई एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।