साइबर ठगी के पैसों के लिए म्यूल खाते खुलवाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए, बैंक खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगाने का आरोप
चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी
चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु0अ0सं0 594/2025 से संबंधित अभियुक्त विकाश कुमार पटवा पुत्र कन्हैया लाल पटवा निवासी बघाड़, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
घटना 26 नवंबर 2025 की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक वादी अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और वादी तथा उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की, जिसमें वादी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना चौरीचौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(2), 351(3) एवं 117(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकाश कुमार पटवा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लंबित एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गुलरिहा पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए, बैंक खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगाने का आरोप
रामगढ़ताल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई
कैम्पियरगंज पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साउंड बॉक्स किया बरामद, दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Leave a Comment: