बॉर्डर पर करेगी जवानों की सुरक्षा


गोरखपुर रक्षाबंधन का पर्व जहाँ भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, वहीं आईटीएम गीडा, गोरखपुर के छात्रों ने इस पर्व को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। संस्थान की तीन छात्राओं ने मिलकर देश के जवानों के लिए एक अनोखी AI सोलर सोल्जर सेफ्टी राखी तैयार की है, जो दिखने में तो एक सुंदर राखी जैसी है, लेकिन इसके फीचर्स किसी अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण से कम नहीं हैं।इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बी.टेक सेकंड ईयर की छात्रा मुश्कान सिंह और अंशिका पासवान तथा पॉलिटेक्निक सेकंड ईयर की छात्रा रुचि त्रिपाठी ने तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद इस प्रोटोटाइप को तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1 लाख रुपये की लागत आई है।छात्राओं द्वारा बनाई गई यह राखी पूरी तरह मेक इन इंडिया पहल का बेहतरीन उदाहरण है।
इस राखी में एक सैटेलाइट डिस्प्ले लगा है, जिसकी मदद से जवान बॉर्डर जैसे नो-नेटवर्क जोन में भी वॉकी-टॉकी की तरह ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे।
यह राखी 3.7 वोल्ट की बैटरी से चलती है, जो सोलर से चार्ज होती है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम भी है, इसलिए बिना बिजली के भी इसे कभी भी, कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।सबसे चौंकाने वाली विशेषता यह है कि जवान जरूरत पड़ने पर इस राखी में लगे डिस्प्ले कैमरे और गियर ट्रिगर सिस्टम की मदद से अपने हथियारों को 2 किलोमीटर दूर से ऑपरेट कर दुश्मन पर निशाना साध सकेंगे। इस प्रोटोटाइप राखी का वजन मात्र 70 ग्राम रखा गया है, ताकि इसे कलाई पर पहनने में कोई परेशानी न हो।
छात्रा रुचि त्रिपाठी ने बताया, इसे बनाने में हमने 2.1 इंच डिस्प्ले, ट्रांसमीटर-रिसीवर, ब्लूटूथ मॉड्यूल, गियर ट्रिगर, मेटल गन मॉडल, माइक और 3.7 वोल्ट बैटरी का उपयोग किया है। हमारा उद्देश्य है कि रक्षा का यह धागा सिर्फ प्रतीक न रहे, बल्कि सच में हमारे सैनिक भाइयों की रक्षा करे।संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने छात्राओं के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा, "देश के प्रति हमारी छात्राओं की यह सोच और तकनीक का यह संगम गर्व करने योग्य है। संस्थान का इनोवेशन सेल इस तकनीक को पेटेंट कराने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगा।गोरखपुर की इन बेटियों की यह पहल निश्चित रूप से रक्षाबंधन के असली अर्थ - रक्षा के वचन को - तकनीक के माध्यम से एक नई ऊंचाई देती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।