बृजेश मिश्रा- सीतापुर


मिश्रिख/सीतापुर। कल्ली-नैमिष मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी आकाश गुप्ता (30) और यश गुप्ता (25) अपनी मां नंदिनी गुप्ता (50) तथा चालक के साथ कार से वाराणसी से नैमिषारण्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कल्ली-नैमिष मार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए नंदिनी गुप्ता को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है। दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।