अमेठी के विद्यालयों में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अभियान
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
पाली/सहजनवा
पाली/सहजनवा
सावन माह के दूसरे सोमवार पर श्रद्धा और भक्ति का नजारा देखने को मिला। ग्राम शाहपुर स्थित प्राचीन स्वयंभू बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में रविवार रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।आधी रात से ही मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा लेकर बाबा के दरबार पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
स्थानीय मान्यता है कि यह स्वयंभू शिवलिंग है। कथा के अनुसार समुद्र मंथन के बाद भगवान शिव ने विष पीया था, तब देवताओं ने उन्हें जल अर्पित कर शांत किया था। उसी परंपरा को निभाने के लिए आज भी हजारों की संख्या में भक्त यहां जल चढ़ाने आते हैं।भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जय बाबा भूलेश्वर नाथ मिनरल वाटर की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए जलपान और कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई की जिम्मेदारी,श्याम लाल जायसवाल,चक्रधारी यादव, राहुल यादव, सत्यम, छोटे लाल जायसवाल, विश्वभर नाथ गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता,चंद्रशेखर गुप्ता सहित कमेटी पदाधिकारियों ने संभाली।मंदिर के पुजारी राम आशीष दास ने बताया कि पूरे सावन माह यहां प्रतिदिन रुद्राभिषेक और कथा का आयोजन होता है। दूर से आए भक्तों का कहना था कि बाबा भूलेश्वर नाथ पर मांगी हर मन्नत पूरी होती है, इसी आस्था के चलते वे यहां आते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अर्जुन रौतेला
Leave a Comment: