अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


 


अमेठी में सोमवार को भादर ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
इसी क्रम में, प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में प्रधानाध्यापक सूरज सिंह और सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुसार एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं और नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।प्राइमरी स्कूल दुलाहिनपुर में प्रधानाध्यापक जयप्रकाश मिश्रा और समस्त विद्यालय स्टाफ की देखरेख में भी छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया। इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वहीं कंपोजिट विद्यालय सांगापुर में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह, शिक्षक अजय जायसवाल
और समस्त स्टाफ की उपस्थिति में भी यह अभियान चलाया गया। विद्यालय परिवारों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण उनके शारीरिक विकास, पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन को लेकर छात्र . छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा कार्यकत्रियों के समन्वित प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वास्थ्य जागरूकता को निरंतर बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।