साहब यहां भोर होते ही बिकनी शुरू हो जाती देशी शराब



सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत खजुरी चौराहे पर स्थित देशी शराब के दुकानदार द्वारा भोर में चार बजे से खुलेआम दुकान खोल कर अधिक दाम पर देशी शराब की बिक्री की जा रही है। भोर में चार बजे से दुकान खुल जाने पर शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। इसके लिया बाहर बैठका भी बनाया गया है। शराबियों ने बताया कि एक पाउच का 70 रुपए की रेट से वसूली की जाती है। सुबह से ही चीखने की भी दुकान खुल जाती है। खुलेआम हो रहे इस खेल में आबकारी विभाग के कुछ जिम्मेदार भी शामिल है। जिन्हें जानकारी होने के बाद भी खुलेआम छूट दे रखी है। वही आबकारी इंस्पेक्टर को शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके द्वारा जीपीएस फोटो और वीडियो की मांग की जा रही है। ऐसा लगता है इन्हें शासनादेश की कोई जानकारी नहीं है। यहां इनके द्वारा ही खुलेआम नियम के विरुद्ध बे समय देशी शराब की बिक्री करने का खुलेआम छूट दे दी गई है। वही दुकानदार अधिक मूल्य लेकर मालामाल हो रहा है। और आबकारी विभाग के जिम्मेदार सो रहे है।
इस संदर्भ में आबकारी आयुक्त अरविंद मौर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।