गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये
गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी से इस वक्त की खास तस्वीरें सामने आई हैं जहां सावन मास में शिवभक्ति और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पीढ़ी गांव स्थित प्रसिद्ध तपेश्वर नाथ धाम में हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचे।
शिवभक्तों के स्वागत के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने फूल मालाओं से किया स्वागत l उन्होंने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं कांवड़ियों के पांव पखारे रोली-चंदन से तिलक किया और आरती उतारकर शिवभक्तों का सम्मान किया। सावन के पूरे महीने कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।भोजन, ठहरने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि दूर दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ तिलोई सहित फुरसतगंज थाना प्रभारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। सावन के इस पावन माह में तपेश्वर नाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता नजर आया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर
Leave a Comment: