गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली खुर्द गांव में 8 अगस्त 2026 को


गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली खुर्द गांव में 8 अगस्त 2026 को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
​ब्रह्मभोज के दौरान हुआ था विवाद एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शुरुआती जांच में सामने आया कि गांव के ही दिवंगत छेदी के आवास पर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें मृतक शिव कुमार भी शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने शिव कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई और उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
घटना के संबंध में मृतक के भाई रामकुमार त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर सिकरीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/26 के तहत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में कुल 7 लोगों को नामजद किया गया है।
​पुलिस की कार्रवाई और हिरासत
मामले की जानकारी देते हुए एसपी दक्षिणी ने बताया
​नामजद आरोपियों में से 3 मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।
​इसके अलावा 7 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर उनसे घटना में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
​बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। पुलिस की टीमें निष्पक्षता के साथ विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी कर रही हैं और जल्द ही घटना का पूर्ण अनावरण कर सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बाइट - दिनेश कुमार पुरी एसपी दक्षिणी गोरखपुर

बाइट - शिव कुमार मृतक का पट्टीदार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।