अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


जनपद चित्रकूट जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के आवेदन की शुक्रवार को पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र की मौजूदगी में लांचिंग की गई। इस अवसर पर शांतिदेवी इण्टर कालेज पहाड़ी में 400 और ज्ञानभारती इण्टर कालेज कर्वी में 500 व कल्याण भारती इण्टर कालेज कालूपुर पाही में 50, डाॅ0 भाभा कान्वेन्ट स्कूल में 50  छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिये आवेदन भराये गये।

कल्याण भारती इण्टर कालेज में उप जिलाधिकारी कर्वी अजय कुमार ने महात्मा गांधी और सरस्वती मां के चित्र पर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरूआत कराई,  साथ  ही उन्होंने आवेदन फार्म व निर्देश पुस्तिका छात्र-छात्राओं को वितरित कराकर लांचिंग की।

  उन्होंने कहा कि गांधी जी के मूल्यों को आत्मसात करने का समय है । ऐसे में यह प्रतियोगितायें निश्चित रूप से बच्चों के मन में गांधी के मूल्यों की महत्ता बढेगी। गांधी ने अहिंसा का मार्ग बताया यही वजह है कि गांधीवादिता आज भी बरकरार है। निदेशक बलबीर सिंह ने बताया कि 2006 में आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय संस्था बनी थी और 2007 से प्रतियोगितायें कराकर जिले के युवाओं को ज्ञान बढाने के लिये मंच दिया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आहवान किया।  प्रबंधक जागेश्वर राजपूत ने कहा की संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है यह बच्चे आगे चलकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत होंगे  । प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत ने कहा कि वह अपने विद्यालय के प्राइमरी,जूनियर सीनियर  सभी बच्चों को  सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराएंगी,उनका संकल्प है बच्चों के भविष्य निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

  पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि 2007 से लगातार जिले की बाल प्रतिभाआंे को आगे बढाने और उन्हें प्रतियोगिता की परीक्षाओं के लिये तैयार करने की दिशा में यह संस्था लगातार काम कर रही है। अब तक हजारों छात्र-छात्रायें विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को आगे बढाने में सफल हुये हैं इसके लिये संस्था के निर्देशक बलबीर सिंह व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। जरूरत है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने का काम करें ताकि बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा आगे आयें । शांति देवी कालेज पहाड़ी के प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी ने कहा कि इन छोटी छोटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है और आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं में सफल होने की राह आसान होती है ।

 

  वहीं ज्ञान भारती इण्टर कालेज के प्रबन्धक शिवलाल सिंह राजपूत ने अपने विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाये जाने की मांग रखी जिसे निदेशक बीबी सिंह ने अपनी सहमति जताई साथ ही तत्काल 500 बच्चों के आवेदन भी मौके पर भराये गये।

  निदेशक बलवीर सिंह ने प्रबन्धक शिवलाल सिंह और प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी है और अब प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी आगे आ रहा है। यहां के बच्चें विद्यालय का नाम रोशन कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार 12 कालेजों को प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। हिस्सा लेने के लिये आवेदन भराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलाये जाने की उन्होंने पुरजोर अपील की ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।