आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हा
आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और कामकाज के हिसाब से अच्छा रहने वाला है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, चलिए बताते हैं।
ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह उनके लिए एक अच्छे डॉक्यूमेंट पर साइन करने का आखिरी मौका है। डील या फिर सरेंडर ईरान का फैसला लेना होगा।
अमेरिका और ईरान शांति वार्ता पर फिर से बातचीत करने वाले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई बातचीत का दावा किया है,हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को एक बार भी सिरे से खारिज कर दिया है। मगर ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए साफ कह दिया है कि ये आखिरी मौका है, डील या फिर सरेंडर। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान फिर से बातचीत करना चाहता है।
ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने फिर दोहराया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ एक बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में था, मगर डिप्लोमैटिक कोशिशों की वजह से फिलहाल इसे रोक दिया गया। ट्रंप ने ईरान को एक समझौते पर पहुंचने का "आखिरा मौका" दिया गया है, यह दावा करते हुए कि वाशिंगटन ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और ईरान से अनुरोध प्राप्त करने के बाद एक नियोजित सैन्य हमले को रोक दिया।
ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वे अभी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बस एक बयान जारी किया है जिसमें इनकार नहीं किया गया है। हम बातचीत कर रहे हैं। ईरान हमला नहीं चाहता था और उन्होंने कहा, हम स्ट्रेट के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन इससे भी जरूरी बात, मेरे नजरिए से, हम ईरान के डीन्यूक्लियराइजेशन के बारे में बात करना चाहते हैं। यह उनके लिए एक अच्छे डॉक्यूमेंट पर साइन करने का आखिरी मौका है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के बावजूद ईरान ने पहले बातचीत करने से इनकार किया था। उन्होंने कहा, "यह अजीब बात है, पहले हमारी कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। मगर कभी-कभी वे इससे इनकार कर देते हैं है। लेकिन बातचीत चल रही है।" ट्रंप ने आगे दावा किया कि कूटनीतिक दखल से पहले अमेरिका ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार था।
हमला रोकने के लिए कई देशों ने गुहार लगाई-ट्रंप
ट्रंप ने कहा, "हम कल उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले थे - बहुत, बहुत जोरदार, दूसरे विश्व युद्ध के बाद के किसी भी हमले से ज्यादा जोरदार। हम हमले के लिए तैयार थे और तभी उनका फोन आया, साथ ही सऊदी अरब, UAE और कतर का भी फोन आया। मुझे कई लोगों के फोन आए।" उन्होंने आगे कहा, "अब, मैं भीख मांगना शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहता, लेकिन कुछ लोग खास तौर पर ऐसा कर रहे थे। ईरान हमला नहीं झेलना चाहता था। और उन्होंने कहा कि वे बातचीत करना चाहते हैं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और कामकाज के हिसाब से अच्छा रहने वाला है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, चलिए बताते हैं।
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अपने लंबे वीकेंड के बाद यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई है या नहीं। अब फिल्म की पहले सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ
अखिलेश यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया
Leave a Comment: