थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) हवा में भीषण टर्बुलेंस (डगमगाना) का शिकार हो गई। इस भीषण टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, गनीमत रही कि आसमान में ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
इस दौरान केबिन के भीतर अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, टर्बुलेंस के झटके इतने जोरदार थे कि किसी के कान तो किसी की गर्दन और सिर में चोटें आईं। हवा में डगमगाई फ्लाइट तो सहमे पैसेंजर्सएयर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हवा में डगमगाई फ्लाइट के चलते ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। हालांकि, विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया है और सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर आ गए। विमान से उतरने के बाद फ्लाइट में सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
https://x.com/NEWSWALApy/status/2084554173056708816?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084554173056708816%7Ctwgr%5Eb279ae6077762fc5d3ebcbd5d4faf29d7f171d11%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Findia%2Fsevere-turbulence-in-air-india-flight-from-thailand-phuket-to-delhi-2026-08-04-129232
अचानक हिचकोले खाने लगा विमान
विमान में सवार यात्रियों का कहना है कि दिल्ली में लैंडिंग से कुछ वक्त पहले ही विमान अचानक नीचे की ओर आने लगा। ये डगमगाने और हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्री सहम गए और चीख पुकार मच गई। इसी दौरान कई यात्रियों को चोटें भी आईं। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया, जिसके तुरंत बाद रनवे पर तैनात एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
Advertisement
किसी यात्री को नहीं आई गंभीर चोट
एयर इंडिया के अनुसार, अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों को एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: