वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर नजवात को देख हर किसी के कदम रुक गए। हर कोई वहां खड़े होकर बच्ची को पुचकार रहा है, उसे दुलार कर रहा है। माता-पिता के छोड़ जाने से बेखबर बच्ची का ये क्लिप वाकई आंखें नम कर देने वाला है।


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उसके माता-पिता छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने ऐसा कथिततौर पर बच्ची पैदा होने के चलते किया। अपने पेरेंट्स की नफरत से बेखबर बच्ची जमीन पर पड़ी नजर आ रही है, जिसके चेहरे पर बेहद प्यारी और मासूम सी मुस्कान खिली हुई है। इस वीडियो ने लोगों का दिल तोड़ दिया है।

ये वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में लाल कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी है। हैरान करने वाली बात ये है कि अपनी इस हालत से बेखबर वह मासूम लगातार मुस्कुरा रही है।

बेरहम माता-पिता ने बच्ची को दुत्कारा

 

 

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि माता-पिता ने लड़की पैदा होने के कारण उसे इस तरह बेसहारा छोड़ दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर नजवात को देख हर किसी के कदम रुक गए। हर कोई वहां खड़े होकर बच्ची को पुचकार रहा है, उसे दुलार कर रहा है। माता-पिता के छोड़ जाने से बेखबर बच्ची का ये क्लिप वाकई आंखें नम कर देने वाला है। मासूम की प्यारी सी मुस्कान ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती है।

दिल झकझोर देने वाला वीडियो

वीडियो को @flix.indian नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, वो मासूम बच्ची मुस्कुराती रही। एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। इस बच्ची की मुस्कान देखकर धोखा न खाएं, उसके माता-पिता ने उसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो एक लड़की थी। इससे यह सवाल उठता है, क्या लड़की होना कोई अपराध है?

 

 

 

मासूम को देख नेटिजंस का पसीजा दिल

इस क्लिप को महज दो दिनों में लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, कोई नहीं, इस बच्ची को बेहतर जीवन और भाग्य ने चुना है। दूसरे यूजर ने लिखा, कितने बेरहम माता-पिता हैं। इन्होंने नर्क में अपने लिए खास जगह पक्की कर ली है। ये दिल तोड़ने वाला मंजर है। भगवान करें उन्हें अपनी जिंदगी में कभी सुकून न मिले। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि गलत खबर फैलाना बंद करें, ये सिर्फ एक शूट था। एक और यूजर ने कहा, ये मेरी बहन की बेटी है। ये एक फिल्म का सीन है। इसलिए गलत खबरें फैलाना बंद करें। कुछ अन्य यूजर्स ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।