प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस बल के साथ श्रावण-मास/ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डी०जे० संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों/
कर्मचारियों एवं होटल/ ढाबा/ लंगर संचालकों के साथ गोष्ठी किया गया |
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
सिधौली (सीतापुर), 30 जुलाई। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, बहादुरगंज, सिधौली में गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक न्याय समाचार पत्र एवं अब तक टीवी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार एवं सह-संपादक स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा उर्फ बाबा की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अब तक न्याय समाचार पत्र एवं अब तक टीवी न्यूज चैनल के संपादक **राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में संगठन उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि अब तक न्याय समाचार पत्र एवं अब तक टीवी न्यूज चैनल परिवार द्वारा स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा के परिजनों को 16 अगस्त 2026 को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी पत्रकारों एवं सदस्यों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने आगे कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि अब प्रत्येक सदस्य प्रति माह ₹50 का सहयोग करेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि डॉ. अंबेडकर संवैधानिक सभा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा उन्हें नियमित मासिक सहयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की संख्या, एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से तय होती है। जितने अधिक लोग संगठन से जुड़ेंगे, संगठन उतना ही सशक्त एवं प्रभावी बनेगा और समाजहित के कार्यों को और व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पत्रकार हितों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकारों से आपसी सहयोग, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आदित्य प्रकाश दीक्षित, अजीत तिवारी, अनूप कुमार शर्मा, हूबलाल, डॉ. रामऔतार, गजोधर प्रसाद, श्रीपाल, लक्ष्मी गौतम, अभय प्रताप सिंह त्यागी, बृजेश कुमार मिश्रा, अंकित गौतम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, पत्रकार एकता और सामाजिक सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कर्मचारियों एवं होटल/ ढाबा/ लंगर संचालकों के साथ गोष्ठी किया गया |
श्रावण-मास/ कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
Leave a Comment: