सहजनवा



सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गहन में मारपीट के मामले को लेकर तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बड़गहन निवासी अछैबर यादव ने बताया कि गांव के ही राजू यादव, राकेश यादव, नितेश यादव और अरविंद यादव ने एकजुट होकर उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि बात इतने पर नहीं रुकी और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
अछैबर यादव की तहरीर के आधार पर गीडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।