मथुरा


। शिक्षा, रोजगार और समान अवसर के मुद्दे पर मथुरा में "आरक्षण हटाओ, जाति नहीं" जन-जागरण अभियान को लेकर युवाओं की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुंवर विष्णु सिंह राजपूत (जिला संगठन मंत्री, क्षत्रिय करणी सेना मथुरा एवं समाजसेवी) ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी जाति, वर्ग या समुदाय का विरोध करना नहीं है, बल्कि समान अवसर, योग्यता आधारित व्यवस्था और राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक जाति और समाज सम्मान का पात्र है। हमारे पूर्वजों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक पहचान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष किए तथा अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। इसलिए यह अभियान किसी भी जाति को समाप्त करने या उसके सम्मान को ठेस पहुँचाने का नहीं, बल्कि "जाति नहीं, आरक्षण व्यवस्था पर विचार" का अभियान है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता एवं विशेष सुविधाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, दिव्यांगजनों, शहीदों के आश्रितों तथा वास्तविक जरूरतमंद नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। साथ ही शिक्षा एवं रोजगार में पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
कुंवर विष्णु सिंह राजपूत ने मथुरा के सभी सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों से इस जन-जागरण अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि समाज जितनी अधिक संख्या में साथ आएगा, उतनी ही प्रभावी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन एवं प्रशासन तक पहुँचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संविधान एवं कानून के दायरे में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, जनसंवाद एवं हस्ताक्षर अभियान की तिथि, समय और स्थान की घोषणा की जाएगी।

अभियान से जुड़ें: Reservation Hatao Andolan
संपर्क: 8249451502
Facebook: कुंवर विष्णु सिंह राजपूत
Instagram: @Vishnu_Rajput_01
YouTube: Karni Sena Mathura

— कुंवर विष्णु सिंह राजपूत
जिला संगठन मंत्री, क्षत्रिय करणी सेना मथुरा एवं समाजसेवी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।