रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र


प्रेस वक्तव्य

शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का सम्मानजनक समाधान निकाले सरकार — पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से विनम्र आग्रह किया है कि पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल का शीघ्र संज्ञान लेते हुए सकारात्मक संवाद के माध्यम से इसका सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता, गुणवत्ता और न्यायसंगत सुधार की मांग उठाई जा रही है, तो उसे गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में कहीं भी अनियमितताओं या भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे और शिक्षा व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद, न्याय और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ा समाधान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार जनहित, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।