श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी अमरिया द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित*


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी अमरिया द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित*

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल एवं उप जिलाधिकारी अमरिया श्री मयंक गोस्वामी द्वारा नवीन बरेली–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ थाना अमरिया एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग तथा संवेदनशील स्थलों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, सड़क सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मरम्मत, गड्ढों का भराव, आवश्यक संकेतक (साइनेज), रिफ्लेक्टर तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएं, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने, प्रभावी यातायात संचालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।