जौनपुर, समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर गरियांव में


*समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. समर बहादुर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई*

जौनपुर,

समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर गरियांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

      इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्पा तिवारी, समाजसेवी जज सिंह अन्ना, अभयराज मिश्रा, भोला मिश्रा, रघुनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, कुंवर विशाल सिंह, भगवती प्रसाद तिवारी, रमेश सिंह, योगेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने स्व०  समर बहादुर सिंह को एक कर्मठ किसान पुत्र, सफल उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज आज भी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।