निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर में माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन व डॉक्टर डे पर डिवाइन हॉस्पिटल में PDA निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया ।
बताते चलें कि सर्वप्रथम पूर्व विधायक स्व० जावेद अंसारी के पुत्र इंजीनियर आकिब जावेद के नेतृत्व में ज़ुबैदा पब्लिक स्कूल के छात्रों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। छात्रों को रूहाफजा सरबत व चॉकलेट बांटी गई । क्षेत्र के मशहूर डॉक्टर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शारिक़ नदीम नें लगभग 150 लोगों का फ्री परामर्श किया। और शूगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, हृदय, हड्डी की जाँच, यूरिक एसिड आदि जांचे भी कराई गई । और सभी मरीजों को निःशुल्क दवा भी दिया गया।इसी क्रम में लागों को ठंडा रूहफ़ज़ा सरबत पिलाके और केक काट कर माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्यतः सपा नेता मंसूर आलम, वरिष्ठ नेता अरुण त्रिपाठी (मुन्ना), मंज़ूर अहमद, जाहिद ख़ान, अताउल्ला ख़ान, ओंकार यादव , हसनैन हाशमी, मनीष अस्थाना, साहिल हाशमी, फ़हीम अहमद ( लड्डू), डॉ अंसारी चोरारी, डॉ संजय प्रजापति, लुकमान ख़ान और डिवाइन हॉस्पिटल , ज़ुबैदा पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ और कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: