अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
रिपोर्टर: सुनील कुमार खोरा
जिला: मलकानगिरी, ओडिशा
दिनांक: 02 जुलाई 2026
5वीं अनुसूचित क्षेत्र के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर आरडीसी कार्यालय पहुँचा प्रतिनिधिमंडल
मलकानगिरी जिला, जो कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 244 के अंतर्गत 5वीं अनुसूचित (ITDA) क्षेत्र में आता है, वहां के आदिवासी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने ललित नारायण मडकामी के नेतृत्व में Revenue Divisional Commissioner (Southern Division) कार्यालय, बरहामपुर का दौरा किया।
सामाजिक कार्यकर्ता ललित नारायण मडकामी, जो लंबे समय से गरीब एवं आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं, ने प्रतिनिधिमंडल के साथ आरडीसी (दक्षिणी संभाग) के अतिरिक्त सचिव से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मलकानगिरी जिले के कदाबाल, रुक्मुनिगुड़ा, बोडुगुड़ा, पुसुगुड़ा, कालीमेला, नागालूर तथा स्वाभिमान अंचल के आदिवासी ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
मुलाकात के दौरान ललित नारायण मडकामी ने बताया कि 5वीं अनुसूचित क्षेत्र के अनेक आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्हें अब तक आवासीय पट्टा (House Site Patta), भूमि पट्टा (Land Patta) तथा अन्य सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने इन क्षेत्रों के समग्र विकास तथा आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अतिरिक्त सचिव ने आश्वासन दिया कि आदिवासी परिवारों को शीघ्र ही आवासीय एवं भूमि पट्टे उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता ललित नारायण मडकामी एवं प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने आरडीसी (दक्षिणी संभाग) और अतिरिक्त सचिव का सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास की दिशा में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: