उपनगर में सोमवार को देश की प्रतिष्ठित टेक्सटाइल द रेमंड कंपनी के एक्सक्लूसिव शोरूम


 का भव्य उद्घाटन हुआ। शो रूम का शुभारम्भ मदरिया सिद्ध पीठ के महंत श्रीश दास जी महाराज ने फीता काटकर किया।                                       ___इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महंत श्रीश दास जी महाराज ने कहा कि अपना क्षेत्र अब बदल रहा है। इसका ही परिणाम है कि आपके शहर में भी रेमंड जैसी कंपनी का भव्य शोरूम खुल गया। पहले लोग इसकी खरीदारी के लिए बड़े शहरों में जाते थे। अब आपके शहर में ही हर रेंज के रेडिमेड,सूटिंग-शर्टिग, कोट ब्लेजर, सूट, विंटर,समर क्लेक्शन के अलावा बेल्ट,तौलिया, होजरी, समेत कई अन्य उत्कृष्ट सामान मिलेंगे। उद्घाटन के अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर संजय अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए ग्राहकों के लिए कंपनी द्वारा लाए गए स्कीम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,प्रदीप दुबे, लल्लन  तिवारी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राघव अग्रवाल, राजीव पाण्डेय,डॉ मजय सोनी, सुरेश मिश्रा,विजय शाही, बबलू राय,धर्मेन्द्र शुक्ल,दिल्लीप शुक्ल आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।