​मथुरा जनपद से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है,


​मथुरा जनपद से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब महिलाओं का दिनदहाड़े घर में रहना भी दूभर हो गया है। गोवर्धन क्षेत्र में दो बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया और दिनदहाड़े सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए।"


​वॉइस ओवर (VO): "सनसनीखेज वारदात मथुरा जिले के थाना गोवर्धन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली की है। जानकारी के मुताबिक, गांव की ही एक महिला के साथ दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े जबरदस्ती की और उनके कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पलक झपकते ही रोड़ की तरफ अपनी बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए।"
मथुरा में बेखौफ बदमाश, कहां है पुलिस का खौफ?)

​घर में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दिनदहाड़े हुई इस लूट ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।"
​मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है। पाली से गोवर्धन, पाली से छाता जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। अब देखना यह होगा कि गोवर्धन पुलिस इन बेखौफ लुटेरों को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।