विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर-बारगाहीपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


ब्रेकिंग न्यूज | विंध्याचल, मिर्जापुर
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर-बारगाहीपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवकुश मौर्य (30 वर्ष) पुत्र हरीशंकर मौर्य, निवासी गोसाईपुरवा सागरा, विंध्याचल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।