राहुल गांधी आज 19 जून को 56 साल के हो गए. पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर राहुल के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता के लिए मैसेज लिखा है. पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है.

पीएम मोदी ने लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की संतान हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के हाशिए पर मौजूद वर्गों की वकालत करने के लिए उनकी तारीफ की.

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या लिखा?

एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि राहुल गांधी का संविधान के आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण और अनसुनी आवाज़ों के लिए बिना किसी समझौते के लड़ी गई लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपराएं राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती हैं. खरगे ने लिखा, लोगों के साथ लगातार जुड़े रहने और सत्ता के सामने सच बोलने की आपकी हिम्मत के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है.

2004 में सांसद बने राहुल गांधी

राहुल ने 2004 में संसदीय राजनीति में प्रवेश किया, जो कांग्रेस के लिए शुभ साबित हुआ था. इस चुनाव में राहुल गांधी पहली बार अमेठी से लोकसभा के लिए चुने गए थे. तीन लोकसभा चुनावों के अंतराल पर इसी चुनाव में कांग्रेस को यूपीए-1 की सरकार की अगुवाई का मौका मिला था. 2009 में कांग्रेस ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया. कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता में आई, लेकिन 2014 में उसे हार मिली. 2019 में भी कांग्रेस कोई जादू नहीं कर सकी. लेकिन 2024 का चुनाव उसके लिए राहत भरा रहा. 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली और राहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता बने.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।