ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. स्टार ऑफ-स्पिनर ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है.


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑफ-स्पिनर ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एंकल लिगामेंट में गंभीर चोट के कारण आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका पाटिल को ये चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगी. जिसके चलते बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा है. श्रेयंका पाटिल की जगह टीम इंडिया में एक ऐसी खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जिसने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

 

श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट का ऐलान

टीम इंडिया ने श्रेयंका पाटिल की जगह अनकैप्ड लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है. ये पहला मौका है जब प्रेमा रावत भारतीय टीम में चुनी गई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रेमा रावत के नाम को मंजूरी दे दी है. प्रेमा रावत ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) और विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 9.62 के शानदार औसत से 8 विकेट चटकाए थे. WPL में वह आरसीबी की टीम के लिए खेलती हैं.

https://x.com/ICC/status/2067719400271016111?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2067719400271016111%7Ctwgr%5E1c7316772e383a2f2282a5d7972ff6f6db905e83%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Ficc-womens-t20-world-cup-2026-prema-rawat-replacement-for-shreyanka-patil-in-team-india-3824554.html

प्रेमा रावत पहले से ही इंडिया-ए दौरे के सिलसिले में इंग्लैंड में मौजूद हैं. ऐसे में आईसीसी की मंजूरी मिलते ही वह तुरंत सीनियर वर्ल्ड कप टीम के साथ जुड़ रही हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट के बीच में किसी भी खिलाड़ी को टीम के स्क्वॉड में शामिल करने से पहले इवेंट टेक्निकल कमेटी की आधिकारिक इजाजत जरूरी होती है. इस कमेटी में वसीम खान (चेयरमैन), गौरव सक्सेना, बेथ बैरेट-वाइल्ड और स्टेसी फ्लेमिंग शामिल हैं.

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं श्रेयांका पाटिल

श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में अपना पहला ही ओवर डालते समय फील्डिंग के दौरान दाहिने टखने में गंभीर चोट लगी थी. यह दर्दनाक घटना नीदरलैंड्स की पारी के दौरान छठे ओवर की पहली गेंद पर घटी. श्रेयंका गेंद फेंकने के बाद मिड-ऑन की तरफ जा रही गेंद को खुद ही कलेक्ट करने के लिए तेजी से भागी थीं. इसी दौरान मैदान पर उनका पैर अजीब तरीके से लैंड हुआ और वह बुरी तरह फिसल गईं. अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था. अब बीच टूर्नामेंट में उनका इस तरह बाहर होना कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा झटका है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।