दिल्ली में 22-23 जून को 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक होगी. चीन के विदेश मंत्री वांग यी इसमें शामिल होंगे, जिन्हें NSA अजीत डोभाल ने इनविटेशन भेजा था. इस बैठक में सुरक्षा चुनौतियों, क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श और चर्चा की जाएगी.


BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक 22-23 जून को दिल्ली में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली आएंगे. इसकी जानकारी चीन ने दी. ये 16वीं BRICS की NSA बैठक है, इसलिए काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के NSA को सुरक्षा से जुड़ी अहम चुनौतियों पर एकसाथ विचार साझा करने का मंच होगा. इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की जाएगी.

 

दरअसल, सितंबर 2026 में भारत में ही BRICS शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जाना है. इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत करेगा और दिल्ली में इस बैठक को किया जा रहा है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी को भारत के NSA अजीत डोभाल ने इस बैठक में शामिल होने के लिए इनविटेशन भेजा था.

अजीत डोभाल से भी कर सकते हैं मुलाकात

लिन ने कहा, “बदलती और अस्थिर दुनिया में, जहां सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियां बढ़ रही हैं, ‘ग्लोबल साउथ’ में सबसे आगे रहने वाले ब्रिक्स देश विश्व शांति की रक्षा, साझा विकास को बढ़ावा देने, बहुपक्षवाद को अपनाने और ज्यादा न्यायसंगत वैश्विक शासन व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

उन्होंने कहा कि चीन ब्रिक्स (BRICS) सदस्यों के साथ बातचीत और तालमेल को मजबूत करने, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शांति व स्थिरता में योगदान देने के लिए उत्सुक है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, वांग, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य और सेंट्रल फॉरेन अफेयर्स कमीशन के ऑफिस के डायरेक्टर भी हैं .ये नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर सकते हैं.

ब्रिक्स में कौन-कौन से देश?

इस साल ब्रिक्स की बारी-बारी से मिलने वाली अध्यक्षता भारत के पास है. इस समूह में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.

अब तक टीवी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।