यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी, पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
पत्रकार संतराज यादव
मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने कराया मामले को शांत
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित आवास विकास कॉलोनी में आज संपत्ति विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घर के बंटवारे को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच हुई तू-तू मैं-मैं के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को घर में ही कैद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद ताला खुलवाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
गोरखपुर के बेतियाहाता निवासी पूनम गुप्ता (देवरानी) और अर्चना गुप्ता (जेठानी) के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आज जब अर्चना गुप्ता घर पहुंचीं, तो पूनम गुप्ता ने उन्हें घर में घुसने से मना कर दिया और अंदर से मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके जवाब में अर्चना गुप्ता ने भी बाहर से गेट पर ताला लगा दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
दोनों पक्षों का अपना-अपना तर्क
विवाद के दौरान दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए:
देवरानी पूनम गुप्ता का आरोप: पूनम का कहना है कि अर्चना गुप्ता ने उनकी सास को बहला-फुसलाकर संपत्ति का हिस्सा अपने नाम करवा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके ससुर बीमार थे, तब ये लोग कभी हाल लेने नहीं आए, लेकिन अब संपत्ति हथियाने के लिए घर पर कब्जा करना चाहते हैं।
जेठानी अर्चना गुप्ता का दावा: वहीं दूसरी ओर, अर्चना गुप्ता का दावा है कि इस संपत्ति में उनका 75% हिस्सा कानूनी रूप से बनता है। उनका कहना है कि उनकी सास और ननद ने स्वेच्छा से अपना हिस्सा उनके पति के नाम कर दिया है, जिसके वैध दस्तावेज उनके पास हैं।
पुलिस ने दी चेतावनी
सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकर दोनों तरफ से लगे ताले खुलवाए। पुलिस ने सख्त लहजे में दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को संबंधित कागजात लेकर थाने बुलाया है।
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को अपने पक्ष के दस्तावेज पेश करने को कहा गया है, जिसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - अर्चना गुप्ता (जेठानी )
बाइट - पूनम गुप्ता (देवरानी )
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पत्रकार संतराज यादव
गोरखपुर आज नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र सुड़िया कुँआ
पत्रकार संतराज यादव
Leave a Comment: