यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी, पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
बाइट - अमित कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक गोरखपुर
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 97,500/- रुपये नगद, 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद।
सराहनीय कार्य
जनपद मुजफ्फरनगर
प्रेस नोट, दिनांक 19.06.2026
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राव व थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चन्द के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गया कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरणः - दिनांक 11/12.06.2026 को वादी श्री सुखपाल पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर कैलोरा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्रि में उनके घेर में घुसकर अवैध शस्त्रों के बल पर उन्हे व उनके पुत्र को बंधक बनाया गया तथा घेर में बंधी 02 भैंस व उनके 02 बच्चों को लूट कर ले गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0- 184/2026 धारा 309(4),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 18/19.06.2026 की रात्रि को थाना खतौली पुलिस संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कुछ दिन पूर्व ग्राम रसूलपुर कैलोरा में पशु लूट की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन में सवार बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी अन्य घटना को कारित करने की फिराक में हैं। पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात रामनगर तिराहे के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। पिकअप सवार चेकिंग हेतु नही रुके तथा पुलिस टीम को देखकर वाहन को छोडकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा उसका साथी बदमाश फरार हो गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 97,500/- रुपये नगद, 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कांबिग कर प्रयास किये जा रहे हैं। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
1.उस्मान पुत्र इसरार निवासी मौ0शेखान कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ हाल पता सतसंग भवन के सामने मौडल टाऊन कस्बा व थाना सरधना मेरठ ( घायल )
वाछिंत अभियुक्त का विवरण -
1.फैजान पुत्र इस्तयाक निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ
बरामदगी का विवरण –
???? 97,500/- रुपये नगद (लूटी की भैंसो को बेचकर अर्जित किए गये, मु0अ0सं0- 184/26 धारा 309(4),331(4) बीएनएस थाना खतौली से संबंधित)
???? 01 अवैध तमंचा 315 बोर
???? 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
???? 01 पिक अप वाहन UP15HT 7841 ( मु0अ0सं0- 184/26 धारा 309(4),331(4) बीएनएस थाना खतौली से संबंधित)
???? 01 रस्सी
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0-214/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना जानी जनपद मेरठ
2. मु0अ0स0-415/2016 धारा 380,457 भादवि थाना सरधना जनपद मेरठ
3. मु0अ0स0- 852/2018 धारा 392,411 भादवि थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ
4. मु0अ0स0-127/2022 धारा 411 भादवि व 136 विधुत अधि0 थाना भौराकला मु0नगर
5. मु0अ0स0-448/2016 धारा 136,140 विधुत अधि0 थाना मोदीनगर गाजियाबाद
6. मु0अ0स0-1021/2019 धारा 379, 382, 411, 427 भादवि व 136 विधुत अधि0 थाना मुराद नगर गाजियाबाद
7. मु0अ0स0- 184/2026 धारा 309(4),331(4) बीएनएस थाना खतौली मु0नगर
8. मु0अ0स0-191/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना खतौली, मुजफ्फरनगर
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह तथा उनके द्वारा चोरी/लूट आदि की घटनाओं का कारित किया जाता है। मैंने अपने फरार साथियों का साथ मिलकर रसूलपुर कैलोरा से पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 02 भैंस व उनके 02 बच्चों के लूट की घटना की गयी थी। पशुओं की लूट करने के बाद मैंने 01 भैंस व उसके बच्चे को पशु पैठ में 01 लाख 02 हजार रुपये में बेच दिया तथा दूसरी भैंस व बच्चे को अन्य साथी ले गये। मेरे पास से बरामद 97,500/- रुपये उन्ही लूटे हुए पशुओं में से 01 भैंस व उसके बच्चो को बेचकर अर्जित किये गये रुपयों में से बचे हुए रुपये हैं, शेष रुपये हमने खर्च कर दिये। पशुओं की लूट की घटना में हमने इसी पिकअप वाहन का प्रयोग किया था तथा आज भी हम इसी प्रकार से कोई घटना कारित करने के उद्देश्य से घूमने रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र थाना खतौली मु0नगर
2. उ0नि0 श्री धर्मवीर कर्दम थाना खतौली मु0नगर
3. उ0नि0 श्री प्रदीप नारायण थाना खतौली मु0नगर
4. उ0नि0 श्री अनवार अली थाना खतौली मु0नगर
5. हे0का0 760 गोपाल सिंह थाना खतौली मु0नगर
6. का02258 मोहित कान्त थाना खतौली मु0नगर
7. का0 127 प्रदीप कुमार थाना खतौली मु0नगर
8. का0 2220 राहुल सिंह थाना खतौली मु0नगर
9. रि0का01843 धर्मेन्द्र सिंह थाना खतौली मु0नगर
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बाइट - अमित कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक गोरखपुर
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 के M.D आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में और फातिमा हॉस्पिटल के समन्वय में आयोजित
---अर्जुन सिंह ब्यूरो चीफ इटावा
Leave a Comment: