बाइट - अमित कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक गोरखपुर


उत्तर प्रदेश गोरखपुर के नौसड़ क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक ओर जहां जन-जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

​दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) से बचें।​कार सवार लोग सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।ई-रिक्शा चालकों द्वारा बैटरी बचाने के चक्कर में रात के समय लाइट बंद करने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। ऐसे मामलों में सख्त चेकिंग की जा रही है।
​युवाओं को मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है। ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
​एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौसड़ जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर रहे हैं, जिनके खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।