कोरार ग्राम पंचायत का अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थल बना विकास की नई पहचान, ग्रामीणों ने सराहा जनहितकारी कार्य
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
मऊगंज
मऊगंज जिले की शिवनगरी देवतलाव से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर पार्किंग वसूली का विरोध करने वालों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना आज 15 जून को पुरुषोत्तम मास के अंतिम मेले के दौरान की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्किंग के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है। वायरल वीडियो में सड़क पर अफरा-तफरी और मारपीट का दृश्य नजर आ रहा है। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वीडियो को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं।हालांकि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। आज सोमवार को 4:00 से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मऊगंज जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं लोगों को कहना है कि मऊगंज जिले की कानून व्यवस्था अब भगवान भरोसे चल रही है अब अपराधियों से पुलिस भी खौफ खाती नजर आ रही है.। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है
अब तक इंडिया प्रदीप पाण्डेय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
नागरिकों की सुरक्षा
Leave a Comment: