साइबर क्राइम थाना


 
साइबर क्राइम थाना, जनपद बस्ती पुलिस द्वारा जनमानस को साइबर अपराधों से जागरूक करने के उद्देश्य से स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में आज दिनांक 17-06-2026 से तीन दिवसीय साइबर जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । प्रदर्शनी में कैनोपी लगाकर विभिन्न प्रकार की सूचनाएं, चार्ट, मॉडल तथा इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, मोबाइल सुरक्षा तथा साइबर अपराध की शिकायत कैसे दर्ज कराएं, इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और आमजनों को लक्षित करते हुए तैयार की गई है, ताकि वे रोजमर्रा की डिजिटल गतिविधियों के दौरान सतर्क रह सकें और साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बनें। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि आधुनिक समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं । ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाना पुलिस की प्राथमिकता है । प्रदर्शनी के दौरान साइबर क्राइम थाना द्वारा लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गयें । सभी नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और साइबर सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करें। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह प्रदर्शनी तीन दिवस तक चलनी है। स्थान: स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह, जनपद बस्ती ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।