*प्रेस नोट*
*दिनांक-17.05.2026*
*सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराधी सत्यापन शाखा एवं जनपद के समस्त थानों के हेड मोहरिरों के साथ की गई गोष्ठी-*
श्री कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में श्री गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में अपराधी सत्यापन शाखा एवं जनपद के समस्त थानों के हेड मोहरिरों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, हिस्ट्रीशीटर (एच0एस0) अपराधियों से संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव, सत्यापन एवं समयबद्ध कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान अपराध एवं अपराधियों से संबंधित कार्यवाहियों के त्वरित निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतनकरण, वांछित/सक्रिय अपराधियों की निगरानी तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त हेड मोहरिरों को निर्देशित किया गया कि गैंगस्टर, गुण्डा एवं एच0एस0 से संबंधित समस्त अभिलेखों का नियमित परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
गोष्ठी के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता, रख-रखाव एवं आवश्यकता पड़ने पर उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त थानों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों का नियमित निरीक्षण कर उन्हें सदैव क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त थानों पर प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए अनुशासन एवं व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए, जिससे प्रशिक्षु आरक्षियों को भविष्य में पुलिस दायित्वों के निर्वहन हेतु दक्ष एवं सक्षम बनाया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: